फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The story of illicit relationship is false, brother is being defamed

अवैध संबंध की कहानी झूठी, भाई को किया जा रहा बदनाम : मनदीप

Wed, 20 Sep 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The story of illicit relationship is false, brother is being defamed
मोहाली। गांव कंडाला के युवक सतवीर सिंह (31) की लाश टैक्सी में गंडाखेड़ी नहर से मिली थी। इस केस को पुलिस ने सुलझाते हुए चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने कहा था कि सतवीर के आरोपी मेजर सिंह की पत्नी से अवैध संबंध थे और उसने उससे 10 लाख रुपये मांगे थे। इसी रंजिश में उसने कत्ल कर दिया। इस बात को नकारते सतवीर के भाई मनदीप सिंह ने कहा कि उसके भाई के किसी से अवैध संबंध नहीं थे। यह सारी बात झूठी है और उसके भाई को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भाई को मेजर सिंह और उसके साथियों ने ही मारा हो लेकिन रंजिश की वजह कुछ और रही होगी। उसके भाई के बारे में गांव में किसी से भी पता कर लिया जाए तो वह बता देगा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मेजर सिंह द्वारा भाई को मारने में और भी लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से केस के बारे में इतनी जल्दबाजी में सुलझाने की बात कही गई है लेकिन इस मामले में और जांच की जरूरत है क्योंकि भाई को जिस तरह से मारा गया है। उसमें उन्हें शक है कि कुछ लोगों की भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई होगी और उसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर मारा होगा। पुलिस को इस मामले में गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि सच सामने आए और उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वे जल्द ही अन्य टैक्सी चालकों के सहयोग से रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे एसएसपी को देंगे मांगपत्रमनदीप सिंह ने बताया कि भाई की मौत में सही कार्रवाई नहीं होने के विरोध में वे गांववासियों के साद सुबह साढ़े दस एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग को मिलेंगे। वे उन्हें बताएंगे कि उनके भाई की मौत का कारण जो अवैध संबंध बताए जा रहे हैं वह गलत है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर नहीं चल रहा था कैमरामनदीप ने बताया कि उनके भाई के लापता होने के बाद वे उसकी तलाश में एयरपोर्ट गए। वहां उन्होंने टैक्सी वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वहां पर वह साढ़े नौ बजे तक था। यह पता चलने पर वह एयरपोर्ट में गए और अफसरों से फुटेज दिखाने की बात की तो पता चला कि वहां का कैमरा ही नहीं चल रहा है।


पुलिस गश्त पर उठाए सवालमनदीप ने कहा कि एयरपोर्ट से गंडाखेड़ी नहर करीब 30 किलोमीटर दूर है। इस दौरान आरोपी कार में बिना नंबर प्लेट बदले गए और बनूड़ टोल प्लाजा भी क्रॉस किया। इस दौरान रास्ते में गश्त करती पुलिस और हाईवे पुलिस ने उन्हें कहीं नहीं पूछा। यहां सबसे बड़ा सवाल है कि इतना व्यस्त रहने वाले एयरपोर्ट रोड पर उन्होंने घटना को अंजाम कैसे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed