फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Sports Department will engage children from resettlement colonies in sports.

Chandigarh News: पुनर्वास कॉलोनियों के बच्चों को खेलों से जोड़ेगा खेल विभाग

Sun, 14 Jun 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Sports Department will engage children from resettlement colonies in sports.
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का खेल विभाग पुनर्वास कॉलोनियों के बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। योजना का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

शहर की कई पुनर्वास कॉलोनियों में खेल मैदानों और सुविधाओं की कमी के कारण बच्चे नियमित खेल गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाते। इसे देखते हुए खेल विभाग ने कॉलोनियों के निकट स्थित ऐसे स्कूलों को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है, जहां पर्याप्त खेल मैदान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभाग का मानना है कि शुरुआती स्तर पर उचित प्रशिक्षण मिलने से बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी खेल विभाग के संयुक्त खेल निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस पहल से बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। विभाग जल्द ही चयनित स्कूलों की सूची तैयार कर योजना को लागू करेगा। इससे पुनर्वास कॉलोनियों के सैकड़ों बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed