फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The son of former Punjab DGP Mohammad Mustafa died under suspicious circumstances

Chandigarh News: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The son of former Punjab DGP Mohammad Mustafa died under suspicious circumstances
पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा चौधरी के इकलौते बेटे अकील अख्तर (35) की वीरवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दवा की ओवरडोज मौत का कारण मानी जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

वीरवार देर रात पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 स्थित आवास पर अकील अख्तर बेसुध पाए गए। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी मुस्तफा चौधरी रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ पंचकूला में रह रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार अकील अख्तर का पार्थिव शरीर सहारनपुर ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे अकील
अकील अख्तर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते थे। वह सौम्य स्वभाव व शांत व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। अकील अख्तर विवाहित थे। उनके एक पुत्र और पुत्री है। मोहम्मद मुस्तफा चौधरी 1985 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं। फरवरी 2021 में पंजाब के डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहीं हैं मुस्तफा की पत्नी
रिटायरमेंट के बाद मुस्तफा कांग्रेस से जुड़े और पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं। उनकी पत्नी रजिया सुल्तान पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रही हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में मालेरकोटला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed