{"_id":"6158bf3a8ebc3edadf304376","slug":"the-sanctioned-posts-of-pu-teachers-may-be-reduced-chandigarh-news-pkl4288003150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के शिक्षकों के स्वीकृत पद हो सकते हैं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के शिक्षकों के स्वीकृत पद हो सकते हैं कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षकों के स्वीकृत पद कम हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि 40 शिक्षकों के पदों को मर्ज किए जाने की तैयारी है।
पीयू में कुल 78 विभाग हैं। इन विभागों में 1400 से अधिक शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 650 शिक्षक कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई। इसी बीच खबर आ रही है कि कुल स्वीकृत पदों की संख्या कम हो रही है। उन पदों को किसी दूसरे रूप में प्रयोग किया जाएगा। हालांकि, अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। कुछ शिक्षकों ने इस पर आपत्ति भी दायर की है।
उधर, पीयू ने पिछले साल 26 शिक्षकों की रिक्तियां निकाली थीं। इसके लिए भारी संख्या में आवेदन आए। अब तक इन आवेदनों पर काम पूरा नहीं हो सका। वहीं, सिंडिकेट ने अड़ंगा लगा दिया था। अब तक यह काम आगे नहीं बढ़ सका। हाल ही में इसके लिए कुछ बैठकें हुई थीं, लेकिन निर्णय क्या आया, यह किसी को पता नहीं। इस मानक पर काम करना पीयू के लिए इसलिए जरूरी है कि नैक के दौरे में इसकी जांच होगी और उसी के आधार पर अंक मिलेंगे। हालांकि, पीयू का तर्क है कि वह इस मुद्दे पर काम कर रही है।