फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The role of breathing and exhaling in yoga matters a lot, hello doctor, yoga expert consultant

योग में सांस लेने एवं छोड़ने की भूमिका काफी मायने रखती है... एक्सपर्ट से चार सवाल और जवाब

Fri, 01 May 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 01 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
The role of breathing and exhaling in yoga matters a lot, hello doctor, yoga expert consultant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में वीरवार को सवालों के जवाब दिए योग एक्सपर्ट डॉ. नीलम ने। आज हमारे पैनल में पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के डाक्टर रविंद्रा खैवाल हैं। डा. खैवाल से कोरोना से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज दें। सवाल पूछते समय अपनी उम्र, नाम और जगह का नाम जरूर उल्लेख करें।
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 21 साल है। मैंने कुछ दिन पहले आनलाइन वीडियो देखकर कुछ योग शुरू किया। साथ में ब्रीथ प्रैक्टिस भी की। उसके बाद से चेस्ट पर पेन हो रहा है। दर्द को बीते पांच से छह दिन हो चुके हैं। फिलहाल योग बंद कर दिया है। यह भी महसूस होता है कि छींक आने वाली है, लेकिन आती नहीं। कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाए। हल्दी वाला दूध और शहद पीया, आराम नहीं आया।
विज्ञापन

- निशा, पंचकूला
जवाब: कई बार ज्यादा ताकत से प्राणायाम करने से दिक्कत आ सकती है। बिना किसी गाइडेंस के योग करना रिस्की होता है। जब भी ब्रीडिंग एक्सरसाइज करें तो धीरे-धीरे क्षमता बढ़ानी चाहिए। लेकिन आपका दर्द नहीं जा रहा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। दर्द को रूलआउट करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 65 साल है। मैं नियमित रूप से प्राणायाम व योग का अभ्यास करता हूं। लगभग दो महीने से पीठ पर पसलियों में काफी दर्द है। कपालभाति 30 से 40 मिनट करना कहीं दर्द कारण तो नहीं। कृपया इलाज बताएं।
- स्वतंत्र शर्मा, चंडीगढ़
जवाब: 45 साल की उम्र के बाद मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। आप कुछ दिन के लिए योग आसन से ब्रेक लें। उसके बाद जब शुरू करें तो 10 से 15 मिनट के लिए करें। जब भी योग करें तो सांस लेने और छोड़ने पर ज्यादा ध्यान दें। इसमें यह देखना होगा कि आसन के दौरान किस वक्त सांस लेनी और कब छोड़नी है। इस बारे में किसी योग एक्सपर्ट से पूछ लें। इससे शरीर को चोट नहीं पहुंचेगी।

सवाल : मेरी उम्र 34 साल है। आफिस के कामकाज की वजह से अक्सर तनाव रहता है। इसकी वजह से मैं घर पर भी कभी कभार पति व बच्चों पर गुस्सा उतार देती हूं। मुझे किसी ने मेडिटेशन के बारे में बताया था। मेडिटेशन की शुरुआत कैसे कर सकती हूं।
- अमन, चंडीगढ़
जवाब: मेडिटेशन हर इंसान को करना चाहिए। आप अपने घर पर एक ऐसी जगह का चुनाव कर लें, जहां शोर-शराबा न हो। उस जगह और समय को फिक्स कर लें। उसके बाद आंख बंद कर क्रास लेग करके बैठ जाइए। आंखे बंद कर सांस लें और छोड़िए। ऐसा कम से कम 10 से 12 बार कीजिए। फिर बंद आंख को सेंटर पर लाकर रखना है। इस दौरान कुछ ख्याल आएंगे। उन्हें आने दीजिए। एक वक्त ऐसा आएगा, जब विचार आने बंद हो जाएंगे।

सवाल: क्या ऐसा कोई योग है, जिसके करने से चेहरे पर ग्लो रहता है। यदि है तो बताएं।
- कौशल, चंडीगढ़
जवाब: जी हां। ऐसे योग हैं, जिनके करने से फेस पर ग्लो बढ़ता है। लेकिन इसके लिए धैर्य रखना होगा। रोज आसन की प्रैक्टिस करनी होगी। आप सर्वांगासन आसन करें। इससे मस्तिष्क में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है, जिसके कारण हेयर लॉस की समस्या दूर होती है और मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होता है। इस आसन को करने से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। यह एक तरह का एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल फार्मूला है। आप उत्तानासन व मत्स्यासन भी करें। इससे भी फायदा होगा।
आज के हमारे एक्सपर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed