{"_id":"68f2878383c6af69ec07fd71","slug":"the-retreat-ceremony-at-the-attari-border-will-now-begin-half-an-hour-earlier-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-114743-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह अब आधा घंटा पहले होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह अब आधा घंटा पहले होगा शुरू
Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर होने वाला रिट्रीट समारोह अब सर्दियों के चलते आधा घंटा पहले शुरू होगा। बीएसएफ के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि अब यह समारोह शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पहले इसका समय शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक था। नया समय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते अब भारत-पाक सीमा गेट बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच कोई पारंपरिक अभिवादन या रस्में नहीं होंगी। बीएसएफ ने 24 अप्रैल से इन पारंपरिक रस्मों को स्थगित कर दिया था। अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर रोजाना ध्वज अवतरण समारोह जारी है, चाहे पाकिस्तानी पक्ष शामिल हो या नहीं।