फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The publicity and the money given to religious voters

धार्मिक स्थल पर प्रचार और वोटर को दिए पैसे

Mon, 06 Oct 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 06 Oct 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा व इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को निर्वाचन अधिकारी पिहोवा ने आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों को 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने के आदेश जारी किए हैं। जो भी प्रत्याशी निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं देगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा व निर्वाचन अधिकारी को दी है। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मवीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा को आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने पर नोटिस जारी करते हुए कहा है कि एक अंग्रेजी समाचार पत्र में 5 अक्तूबर को एक समाचार प्रकाशित हुआ है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा को किसी धार्मिक स्थल पर चुनाव प्रचार करते दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मौके की फोटो भी दिखाई गई है। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार किसी भी प्रत्याशी को धार्मिक स्थल या सरकारी परिसर में जनसभा और नुक्कड़ सभा करने की हिदायत नहीं है।

चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मनदीप चट्ठा ने आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना की है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी को 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने के आदेश दिए हैं।


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को भी आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

इस नोटिस में इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को एक अंग्रेजी समाचार पत्र में एक महिला मतदाता को पैसे देते हुए दिखाया है।

उन्होंने कहा की इनेलो प्रत्याशी ने वोटर को प्रभावित करने के लिए धनराशि का प्रयोग किया है जो आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन है।

उन्होंने इनेलो प्रत्याशी को 24 घंटे के जवाब देने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक दल व प्रत्याशी को आचार संहिता की उल्लंघना नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed