फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The public rejected the turncoats and supported Jindal only.

Chandigarh News: दलबदलुओं को जनता ने नकारा, जिंदल को ही दिया सहारा

Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The public rejected the turncoats and supported Jindal only.
विधायक पद से इस्तीफा दे चुके रणजीत चौटाला बने रहेेंगे सरकार में मंत्री
विज्ञापन

अशोक तंवर के राजनीतिक भविष्य पर फिर लगा सवाालिया निशान
चंडीगढ़। हरियाणा में दलबदल करने वाले नेताओं को जनता ने नकार दिया है। भाजपा में आने वाले अशोक तंवर और रणजीत चौटाला पर यहां के मतदाताओं ने विश्वास नहीं जताया। अकेले, नवीन जिंदल ही ऐसे प्रत्याशी हैं, जो दूसरे दल से भाजपा में आए और उनको जीत नसीब हुई है। इनके अलावा, कांग्रेस छोड़कर जजपा में आए राव बहादुर सिंह को भी भिवानी की जनता ने नकार दिया। पिछली बार रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने टिकट मिलने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दिया था। अब वह सांसद नहीं बन पाए हैं, लेकिन हरियाणा सरकार में वह बिजली मंत्री बने रहेंगे। कई दल बदल चुके अशोक तंवर के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। देखना यह है कि वह भाजपा में कितना लंबा चलते हैं और विधानसभा चुनाव में भाजपा उन पर दांव खेलती है या नहीं।

-------------



कुमारी सैलजा पांचवीं बार पहुंचीं संसद
चंडीगढ़। देश की सबसे बड़ी पंचायत में पिछले 33 सालों में हरियाणा से महज 10 बार ही महिलाएं बतौर सांसद संसद में पहुंच पाई हैं। बतौर महिला सांसद पांचवीं बार लोकसभा पहुंचने वाली कुमारी सैलजा पहली महिला बनी गई हैं। सिरसा सीट से जीत के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा बार बतौर महिला सांसद बनने का रिकार्ड कुमारी सैलजा ने अपने नाम किया है। इस बार भी चुनावी मैदान में कुल उम्मीदवारों में 7 फीसदी महिला प्रत्याशी थीं। सिरसा में जहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को हराया तो अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया संसद में पहुंचने से चूक गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed