फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The price of gold and silver broke all records, silver crossed lakh

Chandigarh News: सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी पहुंची लाख के पार

Wed, 23 Oct 2024 04:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The price of gold and silver broke all records, silver crossed lakh
चंडीगढ़। दिवाली से पहले सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है। स्थिति यह है कि 24 कैरेट सोना जहां 80 हजार के पार पहुंच गया है, वहीं चांदी की कीमत प्रति किलो एक लाख एक हजार रुपये पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अभी दाम में तेजी बरकरार रहेगी। सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा होने के कारण खरीदार त्योहार से पहले ही खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर के ज्वेलरी शोरूम में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अब लोग धनतेरस और ऐसे विशेष अवसरों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द खरीदारी करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि उन्हें समझ में आ गया है कि अब दाम में गिरावट नहीं आनी है। चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के निदेशक महेंद्र खुराना का कहना है कि जून में ही इस बात का आकलन किया गया था कि दिवाली तक सोने की कीमत 80 हजार और चांदी की कीमत एक लाख तक पहुंच जाएगी। उसके अनुसार रेट में तेजी जारी है। वहीं, इस समय लोग पुराने आभूषण बेचने के बजाय नए की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दाम अभी और बढ़ेगा। इसके अलावा अगर पुराने आभूषण बेचने की जरूरत भी पड़ रही है तो वह नकदी लेने की जगह उसके बदले आभूषण ही ले रहे हैं। सोने चांदी की कीमतों में एक वर्ष के दौरान लगभग 30 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले वर्ष दिवाली के समय सोना जहां 59 हजार से 60 हजार के बीच में था। वहीं, चांदी की कीमत 69 हजार से 70 हजार के बीच थी। उस दौरान कीमतों में गिरावट भी दर्ज की जा रही थी लेकिन इस बार दाम में लगातार तेजी है इसलिए खरीदारों ने सोने चांदी के बजट को कम करने के बजाय उसे बढ़ाया ही है। शुभ मुहूर्त में सोने चांदी की खरीद को ध्यान में रखते हुए खरीदार की जेब के अनुसार 10 ग्राम की चांदी के सिक्के के साथ ही एक ग्राम का सोने का सिक्का भी मार्केट में उतारा गया है ताकि अपने बजट के अनुसार सोने चांदी की खरीद कर अपने अवसर को खास बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed