फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The price of flour increased after Diwali, semolina and flour lying on inflation

दिवाली के बाद बढ़े आटे के दाम, सूजी और मैदा पर भी पड़ी महंगाई की मार

Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The price of flour increased after Diwali, semolina and flour lying on inflation
आटे के दाम बढ़े

दिवाली के बाद आटे का रेट एक दम से बढ़ गया है। आटे के रेट में 4 से 5 रुपये किलो का इजाफा हुआ है, जबकि मैदा और सूजी में 5 रुपये किलो का इजाफा हो गया है। आटे का रेट बढ़ने से दुकानदार भी हैरान हैं। 

विज्ञापन


अभी अनब्रांडेड और लोकल आटे के रेट में इजाफा हुआ है जबकि ब्रांडेड आटा कंपनियों ने रेट नहीं बढ़ाया है। व्यापारियों का कहना है कि अगले सप्ताह इनके रेट भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा ने बताया कि जिस आटे की 10 किलो की थैली दिवाली से पहले 215 रुपये में मिल रही थी, उसकी कीमत अब 260 रुपये हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कंपनी के आटे की थैली 290

The price of flour increased after Diwali, semolina and flour lying on inflation

बत्तरा ने कहा कि जब से वह कारोबार कर रहे है ऐसा कभी नहीं हुआ कि हर दिन थैली का रेट 5 रुपये किलो की दर से बढ़ जाए। उनका कहना है कि पहले एक से दो रुपये किलो का ही इजाफा कभी कभार हो जाता था।

व्यापार मंडल के महासचिव एवं सीएम स्टोर के संचालक नरेश महाजन का कहना है कि कीमत बढ़ने का कारण कनक के रेट में इजाफा है। उनका कहना है कि गेहूं के मूल्य में 500 रुपये क्विंटल का इजाफा हुआ है। अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

कंपनी के आटे की थैली 290
इस समय कंपन के आटे की थैली का रेट 280 से 290 रुपये है। जिस पर 5 प्रतिशत टैक्स भी लगता है। अगले सप्ताह अगर इनका रेट बढ़ा तो यह 340 तक पहुंच सकती है। मैदा और सूजी का रेट 30 से 32 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed