दिवाली के बाद बढ़े आटे के दाम, सूजी और मैदा पर भी पड़ी महंगाई की मार
दिवाली के बाद आटे का रेट एक दम से बढ़ गया है। आटे के रेट में 4 से 5 रुपये किलो का इजाफा हुआ है, जबकि मैदा और सूजी में 5 रुपये किलो का इजाफा हो गया है। आटे का रेट बढ़ने से दुकानदार भी हैरान हैं।
अभी अनब्रांडेड और लोकल आटे के रेट में इजाफा हुआ है जबकि ब्रांडेड आटा कंपनियों ने रेट नहीं बढ़ाया है। व्यापारियों का कहना है कि अगले सप्ताह इनके रेट भी बढ़ने की आशंका है।
सेक्टर-23 बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा ने बताया कि जिस आटे की 10 किलो की थैली दिवाली से पहले 215 रुपये में मिल रही थी, उसकी कीमत अब 260 रुपये हो गई है।
कंपनी के आटे की थैली 290
बत्तरा ने कहा कि जब से वह कारोबार कर रहे है ऐसा कभी नहीं हुआ कि हर दिन थैली का रेट 5 रुपये किलो की दर से बढ़ जाए। उनका कहना है कि पहले एक से दो रुपये किलो का ही इजाफा कभी कभार हो जाता था।
व्यापार मंडल के महासचिव एवं सीएम स्टोर के संचालक नरेश महाजन का कहना है कि कीमत बढ़ने का कारण कनक के रेट में इजाफा है। उनका कहना है कि गेहूं के मूल्य में 500 रुपये क्विंटल का इजाफा हुआ है। अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
कंपनी के आटे की थैली 290
इस समय कंपन के आटे की थैली का रेट 280 से 290 रुपये है। जिस पर 5 प्रतिशत टैक्स भी लगता है। अगले सप्ताह अगर इनका रेट बढ़ा तो यह 340 तक पहुंच सकती है। मैदा और सूजी का रेट 30 से 32 रुपये किलो हो गया है।