फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The porters' union is staging a protest against awarding a labor contract to a contractor involved in an NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) case.

Chandigarh News: एनडीपीएस केस वाले ठेकेदार को लेबर ठेका देने के विरोध में पल्लेदार यूनियन का धरना

Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The porters' union is staging a protest against awarding a labor contract to a contractor involved in an NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। जीरा में पल्लेदार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर गोदाम के बाहर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धरना दिया। यूनियन का आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद व्यक्ति को लेबर का ठेका दे दिया गया है, जो नियमों के खिलाफ है और मजदूरों के हितों से सीधा खिलवाड़ है।
पल्लेदार यूनियन के सचिव गुरसेवक सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति को ठेका दिया गया है, उसके खिलाफ डेढ़ किलो अफीम और सौ ग्राम हेरोइन समेत अन्य मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। ऐसे में यदि ठेकेदार जेल चला जाता है तो मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी कौन देगा, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने अधिकारियों को संबंधित एफआईआर की प्रतियां भी सौंपी हैं, इसके बावजूद ठेका रद्द नहीं किया गया।
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि ठेकेदार ने टेंडर प्रक्रिया के दौरान शपथ पत्र देकर यह घोषणा की थी कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बावजूद अधिकारियों की कथित मिलीभगत से उसे ठेका आवंटित कर दिया गया। इसे नियमों और पारदर्शिता के खिलाफ बताया गया है। पल्लेदार यूनियन ने मांग की है कि विवादित ठेका तत्काल रद्द किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पंजाब स्तर तक फैलाया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर ऐसे लोगों को सरकारी ठेके दिए जा रहे हैं, जो गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed