फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The poor condition of the market located in Sector 26 will change from December 1, money will be deducted for failure in cleanliness.

Chandigarh News: 1 दिसंबर से बदलेगी सेक्टर 26 स्थित मंडी की बदहाल सूरत, सफाई में चूक पर कटेंगे पैसे

Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The poor condition of the market located in Sector 26 will change from December 1, money will be deducted for failure in cleanliness.
चंडीगढ़। सेक्टर 26 स्थित मंडी में एक नवंबर से व्यवस्था बदली-बदली नजर आएगी। मंडी में हर तरफ फैले कूड़े का अंबार साफ करने के लिए मंडी कमेटी ने नया टेंडर कर लिया है। जिसके अंतर्गत नई कंपनी 1 दिसंबर से काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

इस बार की टेंडर में खास बात यह है की सफाई व्यवस्था संतोषजनक होने पर ही कंपनी को भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कमेटी के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही मंडी के आढ़ती भी करेंगे। ऐसा करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मंडी में गंदगी की समस्या का पूरी तरह समाधान करना है।
विज्ञापन

मंडी के प्रशासक पवित्र सिंह ने बताया कि नई कंपनी के साथ 10 लाख रुपए के मासिक भुगतान पर टेंडर किया गया है। इसके अंतर्गत उसे मंडी में सफाई व्यवस्था के साथ ही सीवरेज व्यवस्था की भी जिम्मेदारी उठानी होगी। कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठान के दौरान मंडी में जगह-जगह अव्यवस्थित रूप से लगे वाहनों को भी हटाकर वहां की सफाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरण और कर्मचारी बढ़ाए गए
सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण व मानव संसाधनों को भी बढ़ाया गया है। लोडर की संख्या 1 से बढ़ाकर 2 कर दी गई है। कूड़ा उठाने के लिए उपयोग की जाने वाली ट्रॉली चार से बढ़ाकर आठ कर दी गई है। कंपनी ने सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई है ताकि समुचित व्यवस्था बहाल की जा सके।

पेनल्टी राशि पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार की
नई कंपनी के साथ तय किए गए टेंडर में पेनल्टी की राशि चार गुना ज्यादा रखी गई है। मंडी कमेटी के अनुसार पहले जो कंपनी काम पर लगी थी, उसकी सफाई में कमी मिलने पर 5000 का जुर्माना लगाया जाता था जो अब 25000 कर दिया गया है। मंडी के फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन का कहना है कि इस बार के टेंडर में सफाई की मॉनीटरिंग टीम में फल एवं सब्जी के आढ़तियों को भी शामिल किया गया है। हमारा पूरा प्रयास होगा कि हम अपनी मंडी को साफ-सुथरा रखने में हर स्तर से सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed