फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The plan of luxury flat in IT Park is expected to start again

आईटी पार्क में लग्जरी फ्लैट की योजना के फिर शुरु होने की उम्मीद

Sun, 27 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The plan of luxury flat in IT Park is expected to start again
चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और पीजीआई की तरफ से कोई जवाब नहीं आने की वजह से आईटी पार्क में लग्जरी फ्लैट की परियोजना पिछले कई महीनों से रुकी हुई थी, लेकिन अब पीजीआई ने कुल राशि का 25 प्रतिशत जल्द देने की बात कही है, जिसके बाद से इस परियोजना पर फिर से काम शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से आईटी पार्क में पंजाब, हरियाणा के एमएलए व अधिकारियों और पीजीआई के फैकल्टी स्टाफ के लिए लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाना है, लेकिन 25 प्रतिशत एडवांस पेमेंट में देरी होने के चलते बोर्ड की यह योजना पिछले काफी समय से लटकी हुई है। हालांकि, पीजीआई की हरी झंडी के बाद सीएचबी ने भी इस काम के लिए नियुक्त किए गए सलाहकार कंपनी को निर्देश दिए है कि अगले 15 दिन में परियोजना की ड्राइंग्स को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी की जाए और इन्हें प्लान अप्रूवल कमेटी (पीएसी) के पास जमा कर दिया जाए।
विज्ञापन

नवनियुक्त सलाहकार धर्मपाल ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब जब पीजीआई ने भुगतान को मंजूरी दे दी है, तो वह दो टॉवर पर जल्द काम शुरू करें। यूटी प्रशासन ने 28 फ्लैट्स अपने अधिकारियों के लिए खरीदने हैं, जबकि पंजाब-हरियाणा अधिक फ्लैट्स की डिमांड कर रहे हैं। यही कारण है कि सीएचबी की यहां पर 10 के करीब टॉवर बनाने की योजना है। आईटी पार्क में एक फ्लैट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये होगी। बोर्ड ने दोनों राज्यों को 25 प्रतिशत पेमेंट करने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद रिमाइंडर भी भेजा था, जिसका कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन के लिए पंचकूला की कंपनी को सौंपा गया है काम
बोर्ड ने पहले चीफ आर्किटेक्ट के पास ये ड्राइंग्स भेजी थी, लेकिन विभाग की तरफ से साफ किया गया था कि प्लान अप्रूवल कमेटी के जरिए ये ड्राइंग्स अप्रूवल के लिए भेजी जानी चाहिए। यही कारण है कि बोर्ड अब पहले पीएसी के पास मंजूरी के लिए ये ड्राइंग्स भेजेगा। पंजाब और हरियाणा के पेमेंट न करने के चलते प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से लटका हुआ है, जिसके लिए कई बार बोर्ड दोनों राज्यों को रिमाइंडर भेज चुका है। फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पंचकूला के कंसल्टेंट क्रिएटिव कंसोर्टियम को फाइनल किया है। इससे पहले बेस्ट डिजाइन के लिए बोर्ड ने आर्किटेक्ट के बीच प्रतियोगिता कराई थी, जिसके बाद ही पंचकूला की इस कंपनी को काम अलॉट करके इसे डिजाइन पर आगे काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed