{"_id":"c4365d60cab331181737a8d7db33310d","slug":"the-phone-rings-off-the-upset-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन की घंटी बंद, उद्यमी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन की घंटी बंद, उद्यमी हुए परेशान
अमर उजाला मोहाली
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-1 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के कई उद्यमी इन दिनों फोन व इंटरनेट न चल पाने के चलते काफी परेशानी में है। इससे जहां उनका काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, उन्हें ऑन लाइन खरीद फरोख्त करने में भी समस्या आ रही है।
वीरवार को जैसे ही मामला बीएसएनएल ऑफिस पहुंचा। अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद विभाग की टीम ने इलाके में जाकर सारी स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह दस बजे के करीब बीएसएनएल की टीम को फोन व इंटरनेट ठप होने की शिकायत मिली। इसके तुरंत बाद विभाग की टीम पहले एक्सचेंज पहुंची।
यहां पर इलाके को जाने वाली लाइन के सारे कनेक्शन चेक किए गए। लेकिन, टीम को अंदर कोई भी खराबी नहीं मिली। इसके बाद विभाग की टीम सीधे एमओआई चौक पहुंची।
पहले वहां पर लगे जंक्शन बॉक्स को चेक किया गया। लेकिन, टीम को कोई राहत नहीं मिली। फिर टीम को अंडरग्र्राउंड लाइन खराब होने पर संदेह हुआ।
जिसके बाद विभाग की टीम ने इंजीनियरों की मौजूदगी में लाइन की खुदाई की। तो सामने आया कि वर्टिकेबल के कनेक्शन फेल होने से समस्या आई है। इसके बाद टीम ने तुरंत लाइन के कनेक्शन बदलने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
इस मौके काम में जुटी टीम ने बताया कि उम्मीद है कि मंगलवार तक सारी समस्या हल हो जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
वहीं, सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले हुई बारिश का पानी लाइन में पहुंचने से यह समस्या पैदा हुई थी।
शाम सात बजे के बाद इंटरनेट सेवा ठप
शहर के लोग पिछले कई दिनों से इंटरनेट सेवा ठप्प होने से काफी परेशानी में है। शाम सात बजे ही फोन सेवा ठप हो जाती है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
लोगों को कहना है कि इस बारे में कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। दूसरा अधिकारियों का तर्क है कि समस्या दिल्ली व अन्य शहरों से है। शहर का इससे कोई लेना देना नहीं है।