{"_id":"680be2d32fc247099c04d1ab","slug":"the-people-of-the-society-protested-against-the-murder-chandigarh-news-c-16-pkl1043-692864-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हत्याकांड के विरोध में सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हत्याकांड के विरोध में सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में चंडीगढ़ के दक्षिणी सेक्टरों में रहने वाले सोसाइटी निवासियों ने सेक्टर-49 की ग्रीन बेल्ट में विरोध प्रदर्शन किया। एमएन शुक्ला निवासी एलबी एनक्लेव के आह्वान पर अमानवीय कुकृत्य की भर्त्सना की गई। सैकड़ों लोगों ने पार्क में इकट्ठा होकर रोष प्रकट किया। सभी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द आतंकियों का सफाया किया जाए। इस दौरान मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन