{"_id":"5a159d404f1c1b76678bcdda","slug":"the-owner-of-the-premises-sprinkled-petrol-and-set-himself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहाते के मालिक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, जीएमसीएच में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहाते के मालिक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, जीएमसीएच में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : CCTV futage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-44 के एक शराब के ठेके के पास अहाता मालिक ने बुधवार दोपहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे बचाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर वैन उसे जीएमसीएच-32 ले गई। वहां उसकी हालत गंभीर है।
झुलसे व्यक्ति की पहचान सेक्टर-24 निवासी राजकुमार गुलाटी के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस और इलाका मजिस्ट्रेट राजकुमार के बयान लेने अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर बयान दर्ज नहीं हो सके।
राजकुमार गुलाटी सेक्टर-44 स्थित एक शराब के ठेके के पास अहाता चलाता है। सूत्रों के मुताबिक राजकुमार से ठेके का मालिक अहाता खाली करवाकर किसी और को ज्यादा किराए पर देना चाहता था। उसने कई बार राजकुमार से अहाता खाली करने को कहा।
विज्ञापन
इससे राजकुमार परेशान चल रहा था। शायद इसी के चलते उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। फिलहाल सेक्टर-34 थाना पुलिस केस दर्ज करने से पहले राजकुमार गुलाटी के बयान दर्ज कराने का इंतजार कर रही है।
उसके बयान के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी। अहाते का रोजाना का किराया करीब 10 हजार रुपये वह ठेके के मालिक को देता है। वह अब तक अहाता बनाने के लिए करीब 35 लाख रुपये खर्च कर चुका है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे राजकुमार गुलाटी ठेके के पास पहुंचा। उसने गाड़ी से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।
उसे आग से झुलसते देख वहां मौजूद लोग फौरन उस ओर लपके और उसे आग से बचाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। फिलहाल उसके बयान दर्ज न होने के आग लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजकुमार गुलाटी पर जिला अदालत में कोई केस चल रहा है, जिसमें फैसला आने वाला था। इसे लेकर भी वह परेशान चल रहा था।