फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The owner had hired the artisan for a few hours, he stole a gold bangle weighing two tola, caught from Ambala

Chandigarh News: चंद घंटे ही मालिक ने कारीगर को रखा था काम पर, दो तोले का सोने का कड़ा चुराया, अंबाला से दबोचा

Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The owner had hired the artisan for a few hours, he stole a gold bangle weighing two tola, caught from Ambala
चंडीगढ़।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-23 में स्थित ज्वैलरी शॉप में चंद घंटे पहले ही बतौर कारीगर नौकरी करने आए युवक ने दो तोले का सोने का कड़ा चोरी कर लिया। लेकिन चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और जब फुटेज खंगाली गई तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और साइबर सेल की मदद से आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकालकर उसे अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन के नजदीक से धर दबोचा। उसे कड़ा भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान कोलकाता के गांव सिंगुर निवासी सोमिक दास के रूप में हुई। जांच टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-23 में स्थित ज्वैलरी शॉप में बीते तीन दिन पहले ही संचालक ने खुद ही अपनी दुकान पर काम करने के लिए आरोपी युवक सोमिक दास को बतौर कारीगर काम करने के लिए बुलाया था। सुबह के समय युवक दुकान पर गया और दोपहर बाद करीब 3 बजे वह दुकान में से 2 तोले वजनी का सोने का कड़ा लेकर गायब हो गया। जब अन्य कारीगरों को वह दुकान में नहीं दिखा तो उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आया। इसके बाद अन्य कारीगरों ने उसे आसपास मार्केट में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

देर शाम के समय सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी युवक कड़ा उठाकर वजन करता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताया। इसी कारण पुलिस ने जब साबर सेल की मदद से उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह अंबाला में निकली। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अंबाला कैंट पहुंची और रेलवे स्टेशन के नजदीक से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का कड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed