{"_id":"6169ed48961e721f4b12b92b","slug":"the-orders-of-the-administration-were-burnt-with-the-effigy-of-ravana-chandigarh-news-pkl4301297107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के आदेशों को रावण के पुतले के साथ किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के आदेशों को रावण के पुतले के साथ किया दहन
विज्ञापन
सेक्टर- 34 में आयोजित दशहरा त्यौहार के दौरान रावण का पुतला जलाया गया।
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में रावण दहन से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। रामलीला कमेटी के सदस्य रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन पटाखे से करने पर अड़े थे जबकि अधिकारी हर हाल में प्रशासन के फैसले पर अमल कराना चाहते थे। दोनों पक्षों के बीच डेढ़ घंटे तक बहस और तनातनी चलती रही, इस दौरान संशय बना रहा कि पुतला दहन होगा या नहीं। आखिर में प्रशासन के आदेश को ताक पर रखकर अधिकारियों के सामने ही पुतलों को पटाखों के साथ जलाया गया।
पटाखों से रावण दहन की सूचना पर एसडीएम दक्षिण रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ शाम साढ़े पांच बजे सेक्टर-34 के मैदान में पहुंचे। उन्होंने रामलीला कमेटी के सदस्यों से रावण के पुतले में पटाखे नहीं लगाने का शपथपत्र मांगा, लेकिन कमेटी सदस्यों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और कार्यक्रम जारी रखा। इस पर एसडीएम ने खुद माइक ले ली और घोषणा की कि जब तक कमेटी के सदस्य शपथपत्र नहीं देते पुतलों का दहन नहीं किया जाएगा। आदेश नहीं माने तो कार्रवाई होगी। इस पर कमेटी के सदस्य भड़क गए और कहा कि चाहे 200 लोगों पर पर्चा हो जाए, पुतला दहन होकर रहेगा। कहा कि उन्होंने प्रशासक और सलाहकार से अनुमति ले ली है। एसडीएम ने लिखित आदेश दिखाने को कहा, जिसे नहीं दिखाया गया। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस बल को पुतलों के पीछे तैनात कर दिया और आदेश दिया कि इन्हें नहीं जलाया जाएगा। इसके बाद एसडीएम मौके से चले गए।
अरुण सूद बोले-आज भी उल्लास से मनाएंगे दशहरा
एसडीएम के निकलने के बाद शाम 5:40 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मंच पर पहुंचे। कमेटी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सूद ने सबको विजयदशमी की बधाई दी। कहा कि इस बार का दशहरा खास है क्योंकि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। आगे कहा कि एक आशंका थी कि इस बार पटाखे शायद दशहरे पर नहीं होंगे लेकिन राम की कृपा से हम जैसे दशहरा सदियों से मनाते आएं हैं, आज भी उसी उल्लास के साथ मनाएंगे। सूद के इतना कहते कि कमेटी के सदस्यों ने मंच पर अनार चलाकर खुशी जाहिर कर दी। इसके बाद पुलिस बल भी रावण के पुतलों के पीछे से हटकर भीड़ संभालने में जुट गई।
विज्ञापन
सवा छह बजे शुरू हुआ तीनों पुतलों का दहन
सेक्टर-34 में शाम छह बजे मंच से राम और रावण संवाद के साथ पटाखे चलने शुरू हो गए। इसके बाद हनुमान ने अशोक वाटिका को जलाया, इसमें भी काफी पटाखे लगाए गए थे। इसके बाद क्रम से पहले मेघनाद, फिर कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन किया गया। तीनों पुतलों में काफी संख्या में पटाखे लगाए गए थे।
आधे घंटे जाम में फंसे रहे लोग
सेक्टर-34 में हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और व्यस्क दशहरे का कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इस कारण पुतलों के दहन के बाद सेक्टर-34 के चारों तरफ की सड़कों पर लगभग आधे घंटे तक जमा लगा रहा। साढ़े छह बजे पुतले दहन के बाद कार्यक्रम खत्म हुआ और लगभग सात बजकर पांच मिनट तक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। इस दौरान आम लोगों ने भी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में मदद की।
वर्जन
सेक्टर-34 में जिन भी लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।
- रूपेश कुमार, एसडीएम दक्षिण, चंडीगढ़