फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The number of patients in hospitals decreased due to rain

Chandigarh News: बरसात से अस्पतालों में मरीजों की संख्या हुई कम

Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The number of patients in hospitals decreased due to rain
चंडीगढ़। लगातार हो रही बरसात के कारण अस्पतालों की व्यवस्था भी चरमरा गई है। दो दिनों में पीजीआई और जीएमसीएच 32 की ओपीडी में मरीजों की संख्या पर काफी असर पड़ा है। पीजीआई में मरीजों की संख्या 8000 से घटकर 6000 पर पहुंच गई है, जबकि जीएमसीएच 32 में यह आंकड़ा 2140 से 1413 पर आ गया है।
विज्ञापन

पीजीआई में बुधवार को लॉन्ड्री की तरफ हुए जल जमाव का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लॉन्ड्री के पास बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र में पड़े हुए बायोमेडिकल वेस्ट बरसात के पानी में डूबा हुआ नजर आया। इस संबंध में पीजीआई प्रवक्ता का कहना है कि वह क्षेत्र निचले इलाके में होने के कारण उचित जल निकासी की व्यवस्था का अभाव है। हालांकि इससे लॉन्ड्री की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी-32 प्रशासन का कहना है कि चुनौतीपूर्ण मौसम में भी मंगलवार 58 और बुधवार को 53 सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ट्रॉमा सेंटर के प्रभावी प्रबंधन ने मरीजों की भारी भीड़ को संभालने में अहम भूमिका निभाई। जहां आमतौर पर लगभग 400 मरीज़ आपातकालीन विभाग में आते हैं, वहीं कुशल प्रणालियों ने सुनिश्चित किया कि केवल 298 मरीज ही आपातकालीन विभाग में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर में बेहतर मरीज देखभाल सेवाए देने के लिए, सुरक्षा गार्डों के 37, सफाई कर्मचारियों के 47 और एमटीएस कर्मचारियों के 51 पद स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed