{"_id":"1b65ac497d5617f380833e1acec61ce2","slug":"the-neighboring-country-of-bullet-shells-will-answer-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे : शाह
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए बैठा है। आज भारत देश में ऐसा माहौल तैयार हो गया है कि तीन हजार विदेशी कंपनियां भारत में निवेश करने के लिए बेचैन हैं।
विज्ञापन
पहले हमारे पड़ोसी देश सीमाओं पर आंखें तरेरते थे और हमारे पीएम संघर्ष विराम के लिए उनके पीछे भागते थे। लेकिन अब समय बदल गया है।
हमारे फौजी पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार देश के नागरिक हैं लेकिन अगर किसी भी पड़ोसी देश ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखी तो हम देश की संप्रभुता से समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया है। जिससे देश में उद्योग लगेंगे और भारतीय नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लाडवा हलके से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताएं। लाडवा हलके के भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में भारत देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया उसी प्रकार हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दें ताकि देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का भी विकास हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, बुद्धि प्रकोष्ट के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गणेशदत्त, धर्मबीर डागर, पंडित जगदीश शर्मा, धर्मबीर मिर्जापुर, गुरदेव शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।