फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The NDPS case sends a strong message: no one is above the law, says Jimpa.

एनडीपीएस मामले में केस सख्त संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं: जिंपा

Sat, 10 Jan 2026 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The NDPS case sends a strong message: no one is above the law, says Jimpa.
होशियारपुर। वार्ड नंबर 26 के पार्षद हरविंदर सिंह के बेटे तेजवीर सिंह की एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तारी के मामले में विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति चाहे उसका सामाजिक या राजनीतिक कद कुछ भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में जिंपा ने कहा कि न तो उनका और न ही आम आदमी पार्टी का असामाजिक तत्वों से कोई संबंध है। उन्होंने दोहराया कि वे अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही नशे और नशा तस्करी के खिलाफ रहे हैं और पंजाब सरकार युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार तेजवीर सिंह का आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद इसके, नैतिक जिम्मेदारी और पार्टी अनुशासन के तहत पार्षद हरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिंपा ने कहा कि जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका सामने आती है तो निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article