फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The most number of Shehnai will be played in November next year, 105 days are auspicious

Chandigarh News: अगले वर्ष नवंबर में बजेगी सबसे अधिक शहनाई, 105 दिन हैं शुभ मुहूर्त

Thu, 26 Dec 2024 01:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
The most number of Shehnai will be played in November next year, 105 days are auspicious
चंडीगढ़। अगले वर्ष 105 दिन शहनाई बजेगी। सबसे अधिक 14 दिन नवंबर में और सबसे कम तीन दिन दिसंबर महीने विवाह के शुभ मुहूर्त है। सनातन धर्म में हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर की कार्य करने का विधान है। शुभ मुहूर्त में कार्य करने से विघ्न नहीं आता है। अगले वर्ष जनवरी में 16 तारीख से विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। अभी सूर्य धनु राशि में होने के कारण खरमास चल रहा है। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने के बाद शुभ कार्य होंगे। यह कहना है जय श्रीराम ज्योतिष केंद्र सेक्टर-15 के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्रा का।उन्होंने कहा कि जनवरी में आठ दिन, फरवरी में 10, मार्च में 6, अप्रैल में 10, मई में 11, जून में 4, जुलाई में 8, अगस्त में 13, सितंबर में 9, अक्तूबर में 13, नवंबर में 14 और दिसंबर में सबसे कम 3 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

जानें कब हैं शुभ मुहूर्त


जनवरी में 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24 और 30
फरवरी में 4, 7, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25
मार्च में 3, 5, 6, 7, 11 और 12
अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 29 और 30
मई में 1, 5, 6, 7, 8, 12, 15, 17, 18, 19 और 28
जून में 1, 2, 4 और 7
जुलाई में 11, 12, 13, 20, 21, 28, 29 और 31
अगस्त में 1, 3, 6, 7, 8, 9, 13, 17, 18, 24, 25, 28 और 29
सितंबर में 1, 2, 3, 4, 5, 22, 26, 27 और 29
अक्ततूबर में 1, 2, 3, 7, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30 और 31
नवंबर में 2, 3, 7, 8, 12, 13, 22, 25, 24, 25, 26, 27, 29 और 30
दिसंबर में 4, 5, 6 तारीख हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त पर विवाह से जीवन में आती हैं खुशियां
सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। विवाह में बिना शुभ मुहूर्त के काम नहीं होता। शुभ मुहूर्त में विवाह होने से दांपत्य जीवन सुखमय और जीवन में खुशियां आती हैं। इसलिए शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखना अनिवार्य माना है। ताकि जीवन में परेशानियां न आने पाए।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article