फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Rajbala visit to see the work of removing the mountain of garbage

पद संभालते ही एक्शन में दिखीं मेयर राजबाला, डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया, बोलीं....

Thu, 16 Jan 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Mayor Rajbala visit to see the work of removing the mountain of garbage
मेयर ने देखा, कैसे हटाया जा रहा कचरे का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की मेयर राजबाला मलिक ने बुधवार को डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड और उसके साथ ही गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा किया। मेयर बनते ही उन्होंने कहा था कि शहर को स्वच्छ रखकर उसे राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पहले नंबर पर लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने इस एजेंडा पर काम करना भी शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


वह अपने साथ नगर गिनम कमिश्नर केके यादव, स्पेशल कमिश्नर संजय झा, एडिशनल कमिश्नर एसके जैन, सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा, डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, पूर्व मेयर राजेश कालिया, एरिया पार्षद फरमिला भी साथ थीं। मेयर और अधिकारियों ने डंपिंग ग्राउंड पर बने कूड़े के पहाड़ का एक राउंड भी लगाया।
विज्ञापन


डंपिंग ग्राउंड पर नागपुर की कंपनी की ओर से शुरू किए गए माइनिंग के काम का मेयर और उनके साथ गए अधिकारियों ने जायजा लिया। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने मेयर को कचरे के पहाड़ को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। उन्होंने मेयर को पांच लाख टन कचरे को किस प्रकार प्रोसेस किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केके यादव ने कहा कि कूड़े से दबी 25 एकड़ की जमीन को खाली करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्क्ट के तहत बायो माइनिंग खनन शुरू है। उन्होंने मेयर को कहा कि यहां अपशिष्ट तीन श्रेणियों का है। इसमें निर्माण और कंस्ट्रकशन एंड डेमोलिशन वेस्ट, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट और औद्योगिक वेस्ट। इसका इस्तेमाल रिफ़्यूज ड्राइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) और फाइबर के काम में हटाने के लिए किस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान साईट पर आए रोपड़ (पंजाब) के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों से भी मेयर और उनके साथ गए अधिकारियों ने मुलाकात की। मेयर राजबाला मलिक ने उन्हें भारत का भविष्य कहा और प्रसंस्करण संयंत्र के विकास के लिए छात्रों से सुझाव आमंत्रित किए।


केके यादव ने उन्हें इंटर्नशिप के अवसरों की पेशकश की और उन्हें अन्य निगम परियोजनाओं की साइटों पर जाने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने कचरे का जायजा लेने के लिए जेपी प्लांट का भी दौरा किया और संयंत्र प्रबंधन की ओर से कचरे के रोजाना के प्रसंस्करण के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed