फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The maid committed suicide by hanging herself in the bathroom

Chandigarh News: बाथरूम में फंदा लगाकर नौकरानी ने की आत्महत्या

Fri, 17 Mar 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The maid committed suicide by hanging herself in the bathroom
आठ महीने पहले काम की तलाश में नेपाल से आई थी पंचकूला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित डॉक्टर के घर के बाथरूम में एक नौकरानी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह आठ महीने पहले पंचकूला आई थी। मृतका की पहचान चंपा (23) नेपाल निवासी के रूप में हुई है। सूचना पाकर सेक्टर-5 थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, चंपा सेक्टर-4 स्थित एक डॉक्टर के घर पर नौकरानी का काम करती थी। वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बाथरूम में गई थी लेकिन काफी देर के बाद भी बाहर नहीं आई। इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने चंपा को आवाज लगाई लेकिन उसने प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की गई लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। घरवालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो चंपा के गले में फंदा था और वह बाथरूम के फर्श पर बैठी हुई थी। इसके तुरंत बाद मृतका के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को मृतका के परिजन नेपाल से पंचकूला पहुंचेंगे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed