{"_id":"695145df9def2183510be944","slug":"the-lumsden-club-controversy-deepens-with-the-election-being-called-unconstitutional-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-115915-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लम्सडन क्लब विवाद गहराया, चुनाव को कहा असांविधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लम्सडन क्लब विवाद गहराया, चुनाव को कहा असांविधानिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्थानीय लम्सडन क्लब का विवाद रविवार को और बढ़ गया, जब विरोधी गुट ने क्लब के चुनाव करवाए। मौजूदा प्रबंधक गुट ने इन चुनावों का बहिष्कार किया और इसे असंवैधानिक करार दिया। मौजूदा प्रधान अमृत महाजन अंबा गुट ने कहा कि अदालत के आदेशों के अनुसार वर्ष 2024-25 का आडिट पेश किए बिना चुनाव नहीं करवाए जा सकते। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
पुलिस सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में करीब 1500 सदस्यों में से लगभग 650 ने मतदान किया। मौजूदा गुट ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और पहले ही लिखित आपत्ति दर्ज करवा दी थी। अमृत महाजन ने कहा कि उन्होंने सभी कार्यालय कर्मचारियों को सूचित किया था कि 28 दिसंबर को चुनाव नहीं होंगे और कोई भी अवैध प्रक्रिया में शामिल न हो। विरोधी गुट के नेता मनीष चोपड़ा ने चुनाव को सही ठहराते हुए कहा कि क्लब का संविधान उन्हें चुनाव कराने की अनुमति देता है और प्रशासन ने इसमें हस्तक्षेप से इनकार किया। बीते दिनों से दोनों गुटों के बीच क्लब परिसर में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज थीं। विरोधी गुट ने आडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और टकराव लगातार बना हुआ है।