फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed attempt with girl in nayagaon near chandigarh

Chandigarh Crime: सहेली को उसके प्रेमी से मिलाने शिमला से लाई थी युवती, दोस्त ने की दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 28 Jul 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2023 01:40 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी सहेली को उसके प्रेमी से मिलवाने के लिए शिमला से चंडीगढ़ आई थी। सहेली के प्रेमी के साथ आए उसका दोस्त ने उसके कमरे में दाखिल होकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की।

विज्ञापन
Misdeed attempt with girl in nayagaon near chandigarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की युवती को चंडीगढ़ से सटे नयागांव के होटल में ले जाकर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। युवती ने सेक्टर-17 के थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन घटना वाली जगह नयागांव इलाके की होने पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर काटकर मामला नयागांव थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद नयागांव पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर युवक पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी काबू, तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी सहेली को उसके प्रेमी से मिलवाने के लिए शिमला से चंडीगढ़ आई थी। जहां उसकी सहेली का प्रेमी उन दोनों को अपने साथ इलाके के एक होटल में ले गया। यहां उसने दो कमरे बुक करवाए। एक में वह अपनी प्रेमिका को लेकर रुका और दूसरे में वह अकेली रुकी थी। इस दौरान उसके कमरे का किसी ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो सहेली के प्रेमी के साथ आया उसका दोस्त उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी सहेली को दो बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तीसरी बार कॉल करने पर उसके प्रेमी ने उठाया तो उसने उन्हें कमरे में बुलाकर सारी बात बताई। वहीं, भाई को भी फोन कर सारी घटना बताई। उसके भाई ने वहीं पुलिस का इंतजार करने को कहा लेकिन मामला बढ़ता देख दोनों युवक टैक्सी बुलाकर उन्हें जबरदस्ती सेक्टर-17 बस स्टैंड छोड़ आए और शिमला वापस जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed