{"_id":"64c358e4670863e1fd0754d6","slug":"moga-police-arrested-three-accused-of-old-man-murder-in-shaheed-bhagat-singh-nagar-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी काबू, तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी काबू, तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
Fri, 28 Jul 2023 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:28 AM IST
सार
16 जुलाई को शहीद भगत सिंह नगर में चार लोगों ने संतोख सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं थी। जिसमें एक गोली संतोख सिंह के सीने में और एक पेट में लगी, जिससे संतोख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोगा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और मोगा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही संतोख सिंह हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझ गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से 10 कारतूसों समेत तीन .32 कैलिबर पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की हुंडई वरना कार भी बरामद की है। यह जानकारी शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चार हमलावरों ने 16 जुलाई 2023 को मोगा में संतोख सिंह के घर में दाखिल होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी मिलने के बाद एडीजीपी प्रमोद बाण की निगरानी में एआईजी संदीप गोयल के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये कुख्यात गोपी डल्लेवालिया गैंग से जुड़े हैं। तीनों को जालंधर के महितपुर इलाके से काबू किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया भगोड़ा है और उसके विरुद्ध कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार एक्ट जैसे 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।