फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Kashmir Files film must be seen by every citizen: Satya Pal Jain

द कश्मीर फाइल्स फिल्म प्रत्येक नागरिक को देखना अनिवार्य हो: सत्य पाल जैन

Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files film must be seen by every citizen: Satya Pal Jain
चंडीगढ़। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को दिखाने के लिए भाजपा समेत विभिन्न संगठनों की ओर से विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा है कि इस फिल्म को हर नागरिक को दिखाना अनिवार्य कर देना चाहिए। बुधवार को पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने 55 महिलाओं और सर्व-ब्राह्मण सभा ने सेंट्रा मॉल में 250 लोगों को फिल्म दिखाई।
विज्ञापन

सत्यपाल जैन ने कहा कि कश्मीर में भारतीय नागरिकों पर जो अमानवीय अत्याचार हुआ, उसकी जानकारी हर नागरिक को मिल सके, इसके लिए ये फिल्म सभी को दिखाई जानी चाहिए। जैन ने पूर्व पार्षद देवेश मोदगिल, सतपाल गुप्ता, सतिंदर सिंह, बलदेव गोयल, मुकेश गोयल, सिद्धांत मोदगिल, मुकेश कपूर, विकास मल्होत्रा, तुलसी राम सिंगला, गुरदीप, करनैल सिंह सैनी आदि के साथ ये फिल्म देखी। उसके बाद कहा कि ये फिल्म हर स्कूल, कॉलेज आदि समूचे देश में दिखाई जानी चाहिए, ताकि देश की जनता जान सके कि अपने ही देश में अपने ही भाई-बहनों पर भारत विरोधी शक्तियों ने किस तरह अत्याचार किए और निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों जैसा नरसंहार फिर कहीं न हो : पूनम शर्मा
पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने पिकाडली स्क्वॉयर मॉल में 55 महिलाओं को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई। इनमें अधिकतर महिलाएं पहली बार सिनेमा हॉल गई थीं। पूनम शर्मा ने कहा कि पूरा भारत एक है, इसलिए दर्द किसी भी राज्य का हो, उस दर्द का एहसास सभी नागरिकों को होता है। फिल्म के माध्यम से इस तकलीफ से गुजर चुके लोगों की संवेदना को समझने का मौका मिलेगा। यही सोच कर उन्होंने महिलाओं को यह फिल्म दिखाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों जैसा नरसंहार फिर कहीं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed