{"_id":"5eefce8b8ebc3e42e827a346","slug":"the-journey-of-salasar-balaji-and-khatu-shyam-will-be-done-on-old-tickets-only-chandigarh-news-pkl3789097180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी टिकटों पर ही होगी सालासर बालाजी व खाटू श्याम की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी टिकटों पर ही होगी सालासर बालाजी व खाटू श्याम की यात्रा
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ द्वारा 22 मार्च को रवाना होने वाली धार्मिक यात्रा जल्द ही होगी। मंडल ने अपने उन सदस्यों को बसों की टिकटें संभालकर रखने को कहा है जिन्होंने सालासर और खाटू श्याम जाने के लिए टिकटें बुक कराई थीं।
जानकारी के अनुसार 13 बसों में करीब 680 भक्तों को दर्शन के लिए जाना था। यह धार्मिक यात्रा दो दिनों के लिए थी। बालाजी प्रचार मंडल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सालासर और खाटू श्याम की यात्रा के लिए तैयार थे। 22 मार्च को चंडीगढ़ से शुरू होने वाली धार्मिक यात्रा की करीब 70 प्रतिशत टिकटें बुक थीं। इन टिकटों के पैसे भी ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिए जा चुके थे। यात्रा के सभी प्रबंध किए जा चुके थे लेकिन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के चलते मंडल को यह यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
अब अनलॉक-1 के बाद श्री बालाजी प्रचार मंडल ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपनी टिकटें संभाल कर रखें। उनको उन्हीं टिकटों के मुताबिक आगामी यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भक्त से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
श्री बालाजी प्रचार मंडल के कीर्तन अस्थायी तौर पर बंद हैं
श्री बालाजी प्रचार मंडल के प्रवक्ता राज मोहन ढल्ल ने बताया कि मंडल अपने सभी सदस्यों के कुशल होने की मंगल कामना की है। कोरोना की वजह से श्री बालाजी प्रचार मंडल के कीर्तन अस्थायी तौर से बंद किए हुए हैं। इसके बावजूद भी हमारे कुछ सदस्य हर मंगलवार को श्री बालाजी प्रचार मंडल के कार्यालय में ज्योति का आह्वान करते हैं। मंडल की हमेशा कोशिश रही है कि कोरोना के चलते इस ज्योति का आह्वान फेसबुक के माध्यम से सभी सदस्यों तक पहुंचाया जाए।