{"_id":"688916ac7ac40ba72c0c30f4","slug":"the-issue-was-raised-in-the-janta-darbar-the-administration-wrote-a-letter-to-the-railways-to-take-the-work-forward-chandigarh-news-c-16-pkl1043-776713-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनता दरबार में उठा था मुद्दा, काम आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने रेलवे को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनता दरबार में उठा था मुद्दा, काम आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने रेलवे को लिखा पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। जनता दरबार में उठी मांग के बाद बलटाना-रायपुर कलां के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है। अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 123-सी पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में चीफ इंजीनियर ने सीनियर डिविजनल इंजीनियर अंबाला कैंट को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
उत्तर रेलवे ने मार्च 2023 में अंडरपास के लिए टेंडर जारी किया था लेकिन भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण रेलवे को टेंडर रद्द करना पड़ा था। यह परियोजना 8 वर्षों से लंबित है। इसके लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी बलटाना के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने पांच बार अनशन किया है। बीते बुधवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के सामने बलटाना-रायपुर कलां रेलवे अंडरपास का मुद्दा उठा था। उन्होंने कहा था कि विकास नगर के पास ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए वहां एक अंडरपास (आरयूबी) बनाने की योजना है। जमीन अधिग्रहण की जिम्मेदारी प्रशासन की है। एक जरूरी परमिशन अटकी हुई थी जिसमें खर्च का 50 प्रतिशत प्रशासन को देना है ताकि रेलवे अपना काम शुरू कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द फैसला लेने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद मंगलवार को प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा की ओर से उत्तर रेलवे के सीनियर डिविजनल इंजीनियर अंबाला कैंट को पत्र लिखकर रोड अंडर ब्रिज के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 123-सी पर यह आरयूबी बनाया जाना है। इसे लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भूमि अधिग्रहण की जा रही है।