फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The issue of Purvanchal again came up in the meeting of BJP National Organization General Secretary

भाजपा की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की बैठक में फिर उठा पूर्वांचल का मुद्दा, कार्यकारिणी पर सवाल

Wed, 27 May 2020 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 27 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
The issue of Purvanchal again came up in the meeting of BJP National Organization General Secretary
भाजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में आम जिंदगी के साथ राजनीति भी अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। मंगलवार को सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला अध्यक्षों और पार्षदों की अलग-अलग तीन बैठकें लीं।
विज्ञापन


पार्षदों के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों को लेकर गहमा-गहमी भी हो गई। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के सामने मेयर चुनाव विवाद, कार्यकारिणी का चयन, पूर्वांचल के नेताओं की अनदेखी समेत कई मुद्दों पर बहस हो गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार चंडीगढ़ के संगठन के साथ बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को उन्हें शहर के असंतोष भाजपा पार्षदों की नाराजगी झेलनी पड़ी। उन्होंने स्थानीय कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद शहर के भाजपा पार्षदों के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद भाजपा की यह हाईकमान के किसी नेता के साथ साक्षात तौर पर पहली बैठक थी। लंबे समय से अपनी नाराजगी दबाए बैठे असंतुष्ट पार्षदों को अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए एक खुला मंच मिला, जिसका करीब छह पार्षदों ने लाभ उठाया।

भाजपा के एक पार्षद ने पूर्वांचल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूर्वांचल के नेताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप कहा कि शहर से प्रवासी मजदूरों को भेजने में जिन नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई, उनका पूर्वांचल से कोई लेना देना नहीं था। यह सभी श्रमिक यूपी और बिहार के थे। उन्होंने कहा कि यहां के नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है।

कार्यकारिणी पर भी उठाए सवाल

बैठक में चुनी गई कार्यकारिणी पर तमाम तरह के सवाल किए गए। आरोप यहां तक लगाए गए कि कार्यकारिणी में दो वर्ष पहले मेयर चुनाव में बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को जगह दी गई। यहां तक कि कमान भी सौंप दी गई। इसके अलावा मेयर चुनाव में हुए क्रास वोट का मुद्दा भी उछाला गया।

बैठक में यहां तक आरोप लगाए गए कि नई कार्यकारिणी में दो बार पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को जगह दी गई, लेकिन वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। कार्यकारिणी में शहर से बाहर रहने वाले व्यक्तियों को जगह देने और ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल करने के मामले को भी उजागर किया गया। हालांकि अब देखना होगा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष इस बैठक को लेकर हाईकमान में क्या रिपोर्ट देते हैं और भविष्य में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

लॉकडाउन में किए कार्यों की सराहना की
बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए कार्यों को लेकर सराहना भी की। एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से भाजपा द्वारा चलाए गए राहत व जागरूकता अभियान जैसे लंगर, सूखा राशन का वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप, मास्क वितरण, पीएम केयर फंड, आरोग्य सेतु एप आदि के बारे में बताया गया।

जिलाध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों ने भी अपने-अपने जिलों में की गई गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बीएल संतोष ने आधुनिक भाजपा कार्यालय की भी तारीफ की। इसके अलावा 30 मई को केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने से संबंधित कार्यक्रम के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए। एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी लिया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यालय में स्थानीय कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों और पार्षदों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों को लेकर उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई। इसके अलावा आने वाले समय के कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई है। बैठक में कुछ पार्षदों की तरफ से पूर्वांचल नेताओं समेत कुछ मुद्दे उठाए थे, हालांकि उन्हें सुलझा लिया गया।
- चंद्र शेखर, महामंत्री, चंडीगढ़ भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed