{"_id":"85225df9b684ebed8deea0cb1cca1cc9","slug":"the-husband-had-already-wrested-world-tanker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा से पहले ही छीन ली पति की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा से पहले ही छीन ली पति की दुनिया
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की तेल के टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शाहाबाद पुलिस थाना के निकट जीटी रोड पर उस समय हुआ, जब यह दंपति अंबाला की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अंबाला निवासी प्रदीप कुमार पत्नी नम्रता को साथ लेकर शाहाबाद से वापस लौट रहा था।
बताया गया है कि यह दंपति किसी काम से इस ओर आया था। जब वे शाहाबाद पुलिस थाना के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नम्रता नीचे जा गिरी।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेल का टैंकर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। देखते ही देखते वहां यातायात बाधित हो गया और सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
यातायात संभालने के साथ ही पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए शव कब्जे में लिया। हादसे की सारी जानकारी हासिल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल भेज दिया।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप पत्नी नम्रता को साथ लेकर मोटरसाइकिल से अंबाला घर लौट रहा था कि बीच रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला नीचे जा गिरी। पीछे से आ रहे तेल के टैंकर की ब्रेक नहीं लग पाई और