फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The highest number sold for Rs 14.65 lakh was CH 01 CS-0001.

Chandigarh News: सबसे अधिक 14.65 लाख रुपए में बिका सीएच 01 सीएस-0001 नंबर

Sun, 15 Oct 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The highest number sold for Rs 14.65 lakh was CH 01 CS-0001.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने शनिवार को नई सीरीज सीएच01-सीएस के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें विभाग 460 फैंसी नंबर नीलाम करने में सफल रहा। इस नीलामी से 2.06 करोड़ का राजस्व मिला। इसमें सीएच01सीएस-0001 नंबर 14.65 लाख रुपये में नीलाम हुआ। वहीं, 0007 नंबर 9.12 लाख रुपये में बिका। विभाग ने पुरानी सीरीज के फैंसी नंबरों को भी नीलामी में रखा था, जिसमें से विभाग कई नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ने जिन नंबरों की नीलामी की है, उनमें 0009 नंबर 7.09 लाख, 9999 नंबर 7.01 लाख, 0005 नंबर 6.52 लाख, 0003 नंबर 5.81 लाख, 0002 नंबर 4.78 लाख, 0006 नंबर 4.21 लाख, 0011 नंबर 3.75 लाख और 0004 नंबर 3.70 लाख में नीलाम हुआ। इससे पहले विभाग ने सीएच01-सीआर के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की थी, जिसमें आरएलए को 434 फैंसी नंबरों की नीलामी से 1.97 करोड़ का राजस्व मिला था। नीलामी में 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी 16 लाख रुपये की बोली लगी थी।
विज्ञापन

बता दें कि वाहन चालकों को ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होता है, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वही ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। दूसरे राज्यों के पते पर वाहन खरीदने वाले लोग इस ऑक्शन में भाग नहीं ले सकते हैं। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व पसंदीदा नंबर का रिजर्व प्राइस सेक्टर-17 स्थित आरएलए ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाना होता है। ऑक्शन को लेकर नियम एवं शर्तें चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed