फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The High Court has stayed the recruitment of 184 Senior Assistant-cum-Municipal Inspectors.

Chandigarh News: 184 सीनियर असिस्टेंट-कम-म्युनिसिपल इंस्पेक्टरों की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक

Mon, 22 Dec 2025 06:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
The High Court has stayed the recruitment of 184 Senior Assistant-cum-Municipal Inspectors.
-नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी
विज्ञापन

-भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल व अनियमितताओं का याचिका में आरोप
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 184 सीनियर असिस्टेंट-कम-म्युनिसिपल इंस्पेक्टर के पदों पर की जा रही नियुक्तियों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए 14 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया है।


21 अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल करते हुए भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल और अनियमितताओं के गंभीर मामले सामने आए थे जिसके बाद सरकार ने खुद एक जांच समिति का गठन किया था। याचिका में कहा गया है कि जांच समिति गठित होने के बावजूद उसकी रिपोर्ट को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया और न ही यह स्पष्ट किया गया कि जांच में क्या निष्कर्ष निकले। इसके बावजूद राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने जा रही है जो कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के समक्ष यह भी दलील दी कि जब तक जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती और उसमें सामने आए तथ्यों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाना मनमाना और अवैध है। इससे योग्य उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन होगा और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होंगे। भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाते हुए पंजाब सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार के जवाब और रिकॉर्ड के अवलोकन के बाद ही आगे की कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed