फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The hassle of registration is over... Attendance of students in Punjab will be done online only.

Chandigarh News: रजिस्टर का झंझट खत्म... पंजाब में विद्यार्थियों की ऑनलाइन ही लगेगी हाजिरी

Fri, 19 Jul 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The hassle of registration is over... Attendance of students in Punjab will be done online only.
चंडीगढ़। पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की ऑनलाइन ही हाजिरी लगेगी, क्योंकि शिक्षा विभाग ने ई पंजाब स्कूल लॉगिन एप पर अब स्टूडेंट लिंक भी शामिल कर लिया है। इससे अब रजिस्टर पर हाजिरी लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा। शिक्षा विभाग पिछले काफी समय से इस पर काम कर रहा था। पहले शिक्षकों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी की सुविधा शुरू की गई थी। विभाग के सहायक निदेशक कोऑर्डिनेशन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी से अब शिक्षकों का काफी समय बचेगा, क्योंकि अभी फिलहाल उनको दो बार विद्यार्थियों की हाजिरी लगानी पड़ती है। इस संबंध में विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों को पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा है कि सभी स्कूल शिक्षकों व प्रभारियों की तरफ से विद्यार्थियों की हाजिरी रजिस्टर पर लगाने के बाद पोर्टल पर अपलोड की जाती है। ऐसा करने से शिक्षकों का काफी समय खराब होता है। शिक्षकों की ऐसी समस्याओं को मुख्य रखते हुए स्कूल में मौजूदा समय के दौरान इस्तेमाल की जाती मोबाइल एप ई पंजाब स्कूल लॉगिन के अधीन विद्यार्थियों की हाजिरी के लिए एक नया लिंक प्रदान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षक इसकी मदद से कक्षा अनुसार विद्यार्थियों की हाजिरी लगा सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षक ऐसे लगा सकेंगे विद्यार्थियों की हाजिरी

कक्षा के चयन करते ही विद्यार्थियों की सूची अपने आप एप पर डिस्पले हो जाएगी। स्कूल शिक्षक को सिर्फ वही विद्यार्थियों का चयन करना हैं, जो उस दिन गैर हाजिर है। सिस्टम में मार्क किए विद्यार्थियों को गैरहाजिर कर दिया जाएगा, जबकि बाकी विद्यार्थियों की हाजिरी लग जाएगी। उक्त एप गूगल प्ले स्टोर और एपल आईओएस स्टोर पर भी उपलब्ध है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि एप के जरिये ही विद्यार्थियों की हाजिरी रोजाना लगाना सुनिश्चित की जाएगी, क्योंकि अगले कुछ दिनों में विभाग की तरफ से रजिस्टर पर हाजिरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें इस समय राज्य में करीब 19000 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 30 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछले साल ऑनलाइन हाजिरी की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed