फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The habit of going to the mountains without preparation is dangerous

Chandigarh News: गाड़ी लेकर बिना तैयारी पहाड़ों पर निकलने की आदत खतरनाक

Thu, 19 Sep 2024 07:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
The habit of going to the mountains without preparation is dangerous
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है लेकिन बिना उचित तैयारी के यह बेहद खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर पहाड़ों की रील आदि देखकर युवा गाड़ी उठाकर बिना किसी तैयारी के पहाड़ों की ओर चल देते हैं। ऑटो स्पोर्ट्स के विशेषज्ञों का कहना है कि ये बहुत खतरनाक है। ऐसा कर युवा अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। कई वर्षों से ऑटो स्पोर्ट्स से जुड़े विशेषज्ञ बुधवार को आईटी पार्क स्थित एक निजी होटल में एकत्रित हुए और अपने अनुभव व वीरवार से शुरू होने जा रहे आठ दिन के ऑफ रोड टूर की जानकारी दी। राजस्थान से आए मोटर स्पोर्ट्स विशेषज्ञ मदन चौधरी ने बताया कि आजकल देखा जा रहा है कि बहुत सारे युवा गाड़ी उठाकर पहाड़ों पर चल देते हैं। यह आदत बहुत खतरनाक है। पहाड़ों के रास्ते भले एक जैसे होते हैं लेकिन हर बार चुनौती अलग-अलग होती है। किसी भी पहाड़ के टूर पर जाने से पहले उस जगह के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। अकेले बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। हमेशा दो-तीन गाड़ियों के साथ ही जाना चाहिए, क्योंकि वहां पर लैंडस्लाइड होते हैं और कई तरह के खतरे मौजूद होते हैं। अपने साथ टूल्स लेकर जाएं और प्लान-बी रखें। पेट्रोल रिफ्यूलिंग एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस ट्रेंड की वजह से पहाड़ों पर बढ़ रही भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है लेकिन यात्रा को व्यवस्थित करने और नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग एक शपथ लेकर जाए कि वहां पर प्लास्टिक की एक भी बोतल नहीं छोड़ेंगे। वापस लाएंगे या ऐसी चीजों का इस्तेमाल करेंगे, जो प्लास्टिक की न हो। करीब 20 साल से मोटर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी विनीता ने कहा कि वह देश के पूर्वी हिस्से को छोड़कर लगभग हर हिस्से में जा चुकी हैं। अब युवतियां इस क्षेत्र में काफी आ रही हैं और टूर-रैलियों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण में ही लंबे टूर करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed