फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   the great ruler of india maharaja ranjit singh statue in saint tropez city of france

बड़ी उपलब्धिः फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में लगेगा इस महान शासक का स्टेच्यू

Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
the great ruler of india maharaja ranjit singh statue in saint tropez city of france
फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में महाराजा रंजीत सिंह का स्टेच्यू - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के शहर सेंट ट्रोपेज में देश के एक महान शासक का स्टेच्यू लगने जा रहा है। बुत शहर डिप्टी मेयर हेनरी ऐलाड का सौंप दिया गया है। पंजाब भवन में आयोजित समारोह में बादल ने कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है कि महाराजा रणजीत सिंह का बुत फ्रांस के शहर में लगाया जाएगा।  महाराजा रणजीत सिंह एक महान शासक थे, जिन्होंने महान गुरुओं के दर्शाये समाजवाद के मार्ग को सही अर्थों में अमल में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने सभी लोगों के कल्याण को यकीनी बनाया।
विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह का बुत सेंट ट्रोपेज में स्थापित करने के लिए फ्रांस सरकार और इस पर्यटन नगरी की अथॉरिटी के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारत व फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी। फ्रांस व पंजाब के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महान सिख महाराजा रणजीत सिंह ने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रसार को रोकने के लिए फ्रांस के महान योद्धा जनरल जीन फ्रेंक्यूस ऐलाड को चुना था।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने तोहफे में दिया महाराजा का बुत

the great ruler of india maharaja ranjit singh statue in saint tropez city of france
फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में महाराजा रंजीत सिंह का स्टेच्यू - फोटो : अमर उजाला
बादल ने कहा कि जनरल ऐलाड महाराजा रणजीत सिंह की सेना के प्रमुख जनरल साबित हुए, क्योंकि जब तक दोनों जीवित रहे, ब्रिटिश शासक पंजाब पर कब्जा करने में सफल नहीं हुए। इस अवसर पर जनरल ऐलाड के पड़पोते और सेंट टरोपेज के डिप्टी मेयर हेनरी ऐलाड ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से यह बुत तोहफे के रूप में देने से दोनों देशों के बीच संबंधों को ओर मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह और जनरल ऐलाड दोनों देशों के बीच सैनिक रणनीतिक गठबंधन की उत्तम मिसाल हैं। यह एकता, मित्रता व सहयोग की अद्वितीय मिसाल है। महाराजा रणजीत सिंह का 2 फुट 8.68 इंच ऊंचा और 110 किलोग्राम वाला तांबे का यह बुत पंजाब सरकार की ओर से फ्रांस को तोहफे में दिया गया है।

इसे ग्वालियर के प्रभात मूर्ति कला केंद्र में तैयार किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डायरेक्टर नवजोत पाल सिंह रंधावा और जेएस चीमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed