फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7

हिमाचल प्रदेश में ‘द ग्रेट खली रिर्ट्न्स’ रेसलिंग शो चार और सात जुलाई को

Sat, 30 Jun 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7
द ग्रेट खली
देश में विदेशों की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना एकमात्र लक्ष्य है। ग्रामीण इलाकों के युवाओं को अधिक से अधिक ट्रेनिंग में देने में जुटा हुआ हूं। यह कहना है ‘द ग्रेट खली’ का। दलीप सिंह राणा उर्फ खली शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। उनके साथ कई विदेशी महिला और पुरुष रेसलर्स भी थे। कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) केबैनर तले ‘द ग्रेट खली रिर्ट्न्स’ नाम से रेसलिंग इवेंट हिमाचल में होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके दो शो होंगे। पहला शो मंडी में 4 जुलाई और दूसरा शो सोलन पुलिस लाइंस में 7 जुलाई को होगा। इममें देसी और विदेशी रेसलर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। भारत से 24 और विदेशों से 15 रेसलर्स दोनों इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ रेसलिंग रिंग में भिड़ते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन

खली आयोजित कर रहे रेसलिंग शो

'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7
विदेशी रेसलर के साथ खली
खली के साथ विदेशी महिला रेसलर्स में कैटी फोर्ब्स, स्कारलेट, जैमी जोन्सन भी थी। सिरमौर में जन्मे खली पहली बार अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश में इतना बड़ा रेसलिंग शो आयोजित कर रहे हैं। खली ने कहा कि जब मैंने विदेशों में रेसलिंग करनी शुरू की थी तो सोचता था कि एक दिन हिमाचल के लोगों केलिए रेसलिंग शो करवाऊंगा। आज मेरा सपना सच होने जा रहा है। हिमाचल मेरी जन्मभूमि है। इस शो के लिए मेरी पूरी टीम बहुत उत्सुक है।

 

डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर होगा खेल

'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7
विदेशी महिला रेसलर
द ग्रेट खली ने बताया कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत में सात साल से लेकर 60 साल केलोग इस खेल का देखते हैं। खासकर देश की युवा पीढ़ी तो इस खेल की दीवानी है। टीवी पर युवा अपने स्टार रेसलर्स की कोई भी फाइट को देखे बिना नहीं रहते। अब भारतीय दर्शक खासकर हिमाचल केलोग अपने पंसदीदा रेसलर्स को अपने सामने रेसलिंग रिंग में लड़ते हुए देखेंगे। मंडी और सोलन में होने वाले दोनों शो डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर खेल आयोजित होगा।
विज्ञापन

नशा छोड़कर रेसलिंग से जुड़ रहे युवा

'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7
विदेशी महिला रेसलर
पंजाब में बढ़ते हुए नशे से हो रहे नुकसान केबारे में खली ने बताया कि जालंधर के पास उनकी अकादमी है। कई गांवों केयुवा अकादमी में रेसलर्स बनने केलिए पहुंचते हैं। इनके कई साथी जोकि नशे के आदी थे, उन्होंने जब अपने साथी गांव के लड़कों को अकादमी में रेसलिंग के खेल के जरिए अपनी बॉडी बनाते देखा तो उनमें से कई नशा छोड़कर इस खेल में आ गए हैं। खली ने बताया कि अकादमी में देश भर से 300 युवा रेसलर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेकर कविता देवी, सतिंदर, लवप्रीत विदेशों में रेसलिंग कर रहे हैं।
 

भविष्य के लिए रेसलर तैयार करने पर फोकस

'The Great Khali' Wrestling Show in Himachal Pradesh on July 4 and 7
प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मौजूद विदेशी रेसलर
डब्ल्यूडब्ल्यूई में दोबारा खेलने के सवाल पर खली ने कहा कि अगर मुझे फिर से खेलने का न्योता मिलता है तो फुल टाइम के लिए नहीं खेलूंगा क्योंकि हमें जालंधर स्थित अकादमी से भविष्य के लिए रेसलर्स भी तैयार करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed