{"_id":"5c62bae4bdec22123976214d","slug":"the-great-khali-reached-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"द ग्रेट खली बोले- पूरे देश में नशा, पंजाब सिर्फ बदनाम, राजनीति में आने को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द ग्रेट खली बोले- पूरे देश में नशा, पंजाब सिर्फ बदनाम, राजनीति में आने को लेकर कही बड़ी बात
Wed, 13 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
द ग्रेट खली
- फोटो : File Photo
बठिंडा जिला प्रशासन की तरफ से 26 फरवरी से कराए जा रहे चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के संबंध में मंगलवार को बठिंडा पहुंचे इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि नशे के लिए पंजाब को सिर्फ बदनाम किया गया है। नशा तो पूरे भारत में फैला है। डिप्टी कमिश्नर प्रनीत के कार्यालय पहुंचे खली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बठिंडा के खेल स्टेडियम में उनकी तरफ से विदेशी रेसलरों के बीच मैच करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विदेशियों से उनकी अकादमी के रेसलर भी भिडे़गें। उनका कहना था कि अगर युवा रेसिलंग की तरफ कदम बढ़ाएंगे तो नशे से अपने आप दूर हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा करना ही है तो स्पोर्ट्स का करें। खली ने कहा कि चार दिवसीय कबड्डी कार्निवाल में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को प्रशासन की तरफ से बीस लाख रुपये के ईनाम बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
खली ने कहा कि वह किसी पर आरोप नहीं लगाते कि किसने पंजाब को नशे के लिए बदनाम किया है। पंजाब के लोगों की भी एक जिम्मेदारी बनती है कि वो नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को खेलों की ओर मोडे़ं।
विज्ञापन
‘राजनीति से संबंध, न चुनाव लड़ने का मूड’
खली ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं और न ही वह कभी चुनाव लड़ने के मूड में है। जब महसूस होगा कि उन्हें देश की राजनीति में आकर चुनाव लड़ना है तो वह तब सोचेंगे। फिलहाल वह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। खली ने कहा कि उनका कारोबार व परिवार अमेरिका में सेटल था। भारत के लिए कुछ करने का जूनून उन्हें वापस अपने देश खींच लाया है। वह अपने देश के युवाओं को विदेशी रेसलरों की तरह रिंग में देखना चाहते है। इसके लिए उन्होंने अपनी अकादमी भी शुरू की है।