फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The government changed the names of seven schools

Chandigarh News: सरकार ने सात स्कूलों के नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के नाम पर रखे

Sat, 13 Jul 2024 06:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
The government changed the names of seven schools
-शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी जानकारी, बोले- शहीद सैनिकों के सम्मान में लिया फैसला
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को सम्मान देने और आने वाली पीढ़ियों को इन बलिदानियों से अवगत कराने के लिए राज्य के 7 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखा है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जा रहे हैं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इनकी कुर्बानियों से वाकिफ हो सके। बैंस ने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें बरनाला जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान रखने का निर्णय लिया गया है।
इसी तरह मानसा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी सेवा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) बुढलाडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी शाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) बुढलाडा करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के सरकारी (गर्ल्स) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी बीर सिंह सरकारी (गर्ल्स) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां व सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा का नाम बदलकर शहीद एएसआई गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा रखने का फैसला किया गया है। स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा का नाम बदलकर शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed