फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The girl cheated the young man in the name of relation

युवती ने संबंध बनाने का झांसा देकर युवक से ठगे सवा दो लाख रुपये

Mon, 14 Sep 2020 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
The girl cheated the young man in the name of relation
चंडीगढ़। सोशल साइट पर एक युवक को ऑनलाइन नौकरी तलाशना उस समय मंहगा पड़ गया, जब उसकी मुलाकात वेबसाइट के जरिए एक युवती से हुई। इस दौरान युवती ने सेक्टर-17 के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर युवक से 2,13,575 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत पर साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 120बी, 420 और 419 के तहत सेक्टर-19 थाने में मामला दर्ज करवाकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

साइबर सेल को दी शिकायत में 31 वर्षीय युवक ने बताया कि वह सेक्टर-20 का रहने वाला है। जनवरी 2020 को वह सोशल साइट पर ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान वेबसाइट के जरिए उसका संपर्क एक युवती से हुआ। इसके बाद उसने अपना व्हॉटसअप नंबर भेज दिया। चैटिंग के दौरान युवती कहा कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। जब युवक ने कमरे पर आने की बात कही तो वह तैयार हो गई। इसके बाद युवती ने उसे एक मेडिकल स्टोर का मोबाइल नंबर देकर कहा कि इस नंबर से संपर्क कर वह कुछ जरूरत का सामान खरीद ले। मेडिकल स्टोर के नंबर पर संपर्क कर सामान का आर्डर दे दिया। युवती से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह उसके घर नहीं आ सकती। उसने सेक्टर-17 स्थित एक होटल में बुकिंग करवाई है। इसके बाद मेडिकल स्टोर को दोबारा फोन कर होटल का पता लिखवाया। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल से बोल रहा है, उसके नाम से पार्सल आया है। उसे मीटिंग और सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। युवक ने फीस जमा करने से इंकार कर युवती से संपर्क किया। इस पर युवती ने कहा कि अगर वह रुपये नहीं जमा करवाएगा तो होटल में नहीं आएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसरैल नामक शख्स के बैंक खाते में 30,425 रुपये ऑनलाइन जमा करवा दिए। अगले दिन युवती का फिर फोन आया कहा कि मेडिकल स्टोर से खरीदा हुआ सामान एक दिन पुराना हो गया है। दोबारा उसी मेडिकल से सामान खरीदकर एक बार फिर ऑनलाइन पैसा चुकता किया और होटल वाले ने एक दिन कि बुकिंग की बात कहकर दोबारा फिर उतनी रकम जमा करवा ली। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस दौरान युवती के झांसे में आया युवक 2,13,575 लुटा चुका था।
विज्ञापन

बॉक्स ..
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
युवक ने युवती से नहीं मिलने की वजह पूछी तो उसने 4 जुलाई को एक बीएमडब्ल्यू कार की दुर्घटना की फोटो भेजी। जब फोटो को इंटरनेट पर खोज की गई तो युवक सन्न रह गया। दरअसल सड़क हादसे की फोटो हैदराबाद की थी। इसके बाद युवक को ठगी के बारे में पता चला तो मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed