{"_id":"6a8b5bd9a44bc94fbf08cac1","slug":"the-gentle-showers-of-sawan-and-the-festive-spirit-of-teej-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1104224-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सावन की फुहार, तीज का खुमार, सेक्टर-30 में झूम उठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सावन की फुहार, तीज का खुमार, सेक्टर-30 में झूम उठीं महिलाएं
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 में रविवार को महिलाओं की ओर से हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर एवं एरिया पार्षद तरुणा मेहता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया और जागो में भी हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और सावन के उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मेहंदी, झूला, गीत-संगीत, लोकगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देकर पंजाबी संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। तीज से जुड़े पारंपरिक खेल और प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
तरुणा मेहता ने कहा कि तीज महिलाओं के आपसी मेल-जोल, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को साथ आकर खुशियां साझा करने का मौका देते हैं। सावन के गीतों और लोकनृत्यों ने पूरे आयोजन को उत्सव के रंग में रंग दिया।