फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The former speaker filed a petition in the High Court and requested to cancel the election

Chandigarh News: पूर्व स्पीकर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव रद्द कराने की लगाई गुहार

Sun, 10 Aug 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The former speaker filed a petition in the High Court and requested to cancel the election
पंचकूला। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने याचिका दाखिल की है। याचिका में दावा किया गया है कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में करीब 39 हजार वोट फर्जी हैं।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इन फर्जी वोटों को मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी। उन्होंने चुनाव को रद्द करने की मांग रखी। उनका कहना है कि आंकड़ों के अनुसार केवल 23 बूथों के सर्वे में 3906 वोट गलत पाए गए। इनमें मृत व्यक्तियों के नाम, स्थानांतरित मतदाता और अज्ञात लोगों के नाम शामिल थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का दावा है कि यदि चुनाव आयोग समय रहते इन फर्जी वोटों को सूची से काट देता तो चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल सकते थे। इन फर्जी वोटों के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा और अंततः कांग्रेस नेता चंद्रमोहन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed