{"_id":"66c67c9e2951d6c3360dc564","slug":"the-first-list-of-bjp-candidates-may-be-released-on-august-26-chandigarh-news-c-16-pkl1010-497107-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 26 अगस्त को हो सकती है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 26 अगस्त को हो सकती है जारी
विज्ञापन
भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 25 की शाम को नई दिल्ली में बुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 26 या 27 अगस्त को जारी हो सकती है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में 25 अगस्त को शाम सात बजे बुलाई है। केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के टिकट पर अंतिम मुहर लगाती है। बैठक में पीएम मोदी समेत हरियाणा के प्रभारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति से पहले भाजपा की चुनाव समिति की बैठक गुरुग्राम में 22-23 अगस्त को आयोजित होगी। इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जाएंगे। हर विधानसभा सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम होंगे।
चुनाव समिति में सीएम नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत 21 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो उम्मीदवारों के पैनल तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची में 50 से ज्यादा नाम हो सकते हैं। उसके कुछ ही दिन बाद दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने प्रत्येक सीट पर एक सर्वे करवाया है। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी ने पर्यवेक्षकों की निगरानी में संभावित चेहरों के नाम को लेकर पेटियों में पर्चियां डलवाईं थीं। इन पर्चियों के हिसाब से भी पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों की एक रिपोर्ट तैयार की है। सर्वे और इस रिपोर्ट का मिलान कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राज्य चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को यमुनानगर में रैली कर सीधे गुरुग्राम पहुंचेंगे।
इस बार लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएगी
पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएगी। पिछले दिनों पार्टी के एक वरिष्ठ नेता माना था कि लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर टिकटों का वितरण ठीक ढंग से नहीं हुआ था। इससे भाजपा की सीटें घट गई थीं। यदि टिकट परख कर दिए जाते तो पार्टी की दो सीटें और बढ़ सकती थीं। इसलिए पार्टी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में कोई भी जल्दबाजी नहीं करेगी। पार्टी की पहली प्राथमिकता जिताऊ उम्मीदवार चुनने की है। इसके लिए वह किसी भी कीमत में समझौता नहीं करेगी।