फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The father of three was rushed to rescue the innocent hand,

पिता का हाथ छुड़ा कर दौड़ी थी तीन साल की मासूम,  क्रूजर से कूचलकर मौत

Wed, 21 Dec 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी (हरियाणा) Updated Wed, 21 Dec 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
The father of three was rushed to rescue the innocent hand,
नवजात की मौत

गांव गगनखेड़ी में जींद रोड पर एक क्रूजर की चपेट में आने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद क्रूजर चालक अपनी गाड़ी लेकर नारनौंद की तरफ फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मासूम रिया के पिता संजय ने बताया कि उसके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। इसके चलते दोपहर को वह अपने रिश्तेदारों को छोड़ने रिया को साथ लेकर गगनखेड़ी बस स्टैंड पर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रिया खेलते-खेलते हाथ छुड़ाकर सड़क पर चली गई। संजय ने बताया कि हांसी की तरफ से तेज गति से आ रही एक क्रूजर गाड़ी ने लापरवाही से उसकी बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि क्रूजर चालक की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed