फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the farmers protested to water off from minar

माइनरों में पानी बंद किए जाने से भड़के किसान

Tue, 26 Aug 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 26 Aug 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
the farmers protested to water off from minar
कलायत। खंड कलायत तथा उपमंडल नरवाना के माइनरों में पानी बंद किए जाने से गुुस्साए 16 गांव के सैकड़ों किसानों अनाज मंडी में रोष जताया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एकत्रित हुए किसानों का कहना था कि प्रशासन द्वारा माइनरों में यदि पानी नहीं छोड़ा गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एक्स ई एन कृष्ण कुमार ने किसानों को बराबर बांटकर पानी दिए जाने के आश्वासन दिया। तब किसान शांत हुए।

कलायत खंड के गांव कौलेखां, ढुंढवा, लांबा खेड़ी, कुराड़, सिणंद, दुब्बल, कलायत व नरवाना उपमंडल के गांव गुरुसर, भाणा ब्रह्मणान, नेपावाला, धरौदी, अंबरसर कर्मगढ़ आदि गांव किसान सोमवार को सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अनाज मंडी में पहुंचने शुरू हो गए। एकत्रित  किसानों का कहना था कि नहरों में पानी होने के बावजूद भी किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा और नेताओं के दबाव में अन्य जगह पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगाई के दौर में किसी प्रकार से धान की रोपाई तो कर ली लेकिन बरसात न होने के कारण उन्हें पानी की बहुत अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि माइनरों में पानी बंद किए जाने से उनकी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। एकत्रित किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द से जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो सभी किसान हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा देंगे। किसानों का गुस्सा देखते हुए सिंचाई विभाग के एक्सईएन कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे तथा किसानों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बरसात की कमी के कारण पूरे प्रदेश में पानी की किल्लत बनी हुई है तथा सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि माइनरों में पानी छोड़ दिया गया है तथा किसानों को बांटकर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed