फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The family adamant on the arrest of the accused, the post-mortem of the deceased was not done

Chandigarh News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार, मृतक का नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The family adamant on the arrest of the accused, the post-mortem of the deceased was not done
नयागांव। वीरवार को नयागांव के जनता कॉलोनी में हुए झगड़े में घायल अमित कुमार की शनिवार रात करीब बारह बजे मौत हो गई थी। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस कारण मृतक के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। उन्होंने पुलिस के सामने शर्त रखी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक उनकी तरफ से पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। पुलिस ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नयागांव में वीरवार को हुए झगड़े में रितु, उसकी मां बबीता और फुफेरा भाई अमित घायल हुए थे। इसमें रितु और बबीता दोनों खरड़ अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें हल्की चोटें आई थी। अमित को अंदरूनी चोट आई थी। इसका उसे अगले दिन पता चला था। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। शनिवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तब से ही उसके परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। इस कारण अमित की मौत हुई है। सोमवार को पुलिस की तरफ से मृतक के परिजनों से कई दौर की बातचीत की लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की शर्त पर अड़े हुए हैं। इस पर नयागांव पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। इनकी तरफ से आरोपियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed