फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The eyes of the sun and clouds throughout the day, rain in the evening

Chandigarh News: दिनभर सूरज और बादलों की आंख मिचौली, शाम को झमाझम बारिश

Wed, 28 Jun 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the sun and clouds throughout the day, rain in the evening
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी में मानसून की दस्तक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार के बाद मंगलवार शाम को भी ट्राइसिटी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि कुछ इलाकों में कम बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक चंडीगढ़ में 4.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राइसिटी में सुबह 9:00 बजे के करीब धूप निकल आई, जो दोपहर तक जारी रही लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाते रहे। इस तरह बादल और सूरज की आंख मिचौली दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान उमस बढ़ने से लोग परेशान भी हुए। इसके बाद शाम चार बजे के करीब अचानक बादल घिर आए और साढ़े बजे के करीब शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। पंचकूला में करीब एक घंटे तक बारिश होने से शहर की सड़कों पर एकबार फिर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ही शहर में मानसून ने दस्तक दे दी थी। अब आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा इसलिए मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिन तक शहर में बादल छाने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को बारिश होने अनुमान कम है, लेकिन वीरवार से लगातार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार के मुकाबले ज्यादा रहा तापमान
दिन के समय में बारिश नहीं होने की वजह से शहर का तापमान भी सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ज्यादा रहा। शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य के करीब पहुंची बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक 118.5 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी। इसके साथ ही इस सीजन में अब हुई बारिश सामान्य के करीब पहुंच चुका है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अभी भी 11 फीसदी कम बारिश हुई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी खासी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed