फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The evening adorned with Kathak, the spectators were mesmerized by the jugalbandi of the children.

Chandigarh News: कथक से सजी शाम, बच्चों की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Sun, 03 Sep 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
The evening adorned with Kathak, the spectators were mesmerized by the jugalbandi of the children.
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र में शनिवार को मासिक कड़ी परंपरा के तहत केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा संगीत की विशेष संध्या का आयोजन किया गया। केंद्र के एएमएल कौसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनकी जुगलबंदी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केंद्र की डांस फैकल्टी गुरु योगेश शर्मा के शिष्यों ने प्रस्तुति दी। इसमें 5 से 20 वर्ष आयु तक के बच्चों ने भाग लिया। सबसे पहले शिव स्तुति निरत करत शंकर पार्वती संग छोटे बच्चों द्वारा कथक के तकनीकी पक्ष पर आधारित तोड़े, टुकड़े, तिहाईयां पेश की गईं। इसके बाद बच्चों ने भवानी स्तुति- सदा भवानी दायिनी पेश की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अगले भाग में राम भजन रामचंद्र कृपालु भजमन पर आधारित नृत्य पेश किया गया। इसके बाद एकल प्रस्तुति में उन्नति शर्मा द्वारा ठुमरी ऐसो हठीलो छैल पर खूबसूरत नृत्य पेश किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा कथक के तकनीकी पक्ष पर आधारित तराना पेश किया गया। बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। केंद्र में कथक नृत्य की शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए मासिक कार्यक्रम परंपरा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed